LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

धनवार में गिट्टी लोड ट्रैक्टर को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, पांच जख्मी

  • स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में पहुंचाया अस्पताल

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के गिरिडीह कोडरमा मेन रोड में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार कोडरमा मेन रोड में गिट्टी लोड एक ट्रैक्टर पहले से खड़ा था। इसी दौरान इस खड़े ट्रैक्टर में गिरिडीह की ओर से जा रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज से आसपास के घरों के लोगो की नींद टूट गई। इस दौरान घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े और धनवार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। लोगों ने घायलों को बचाने में जुटने के साथ उन्हें इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा।

घटना में धनवार के गोडोडीह निवासी और भलूटांड के मुखिया शंकर पासवान के साथ बिनोद यादव, अशोक साहू, खोशी महतो और उनके बेटे बिनोद यादव जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार घायल अशोक साहू की हालात अब भी गंभीर बना हुआ है। लिहाजा, उसे बेहतर इलाज के रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन घटना में चार पहिया वाहन पूरी तरह से कबाड़ा हो गया। वैसे घटना के बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी का जांच किया तो गाड़ी के भीतर नॉनवेज खाने के आइटम के साथ शराब और फल मौजूद होने की बात सामने आई है। वैसे पुलिस की माने तो सभी घायल पहले से ही शराब के नशे में थे। जिसके कारण यह घटना हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons