LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गुप्त सूचना पर देवरी में माइका लदा चार ट्रैक्टर जब्त

  • तिसरी से लोड होकर पहुंचाएं जा रहे थे गिरिडीह

गिरिडीह। गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी रेंजर अनिल सिन्हा के नेतृत्व में जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह में छापेमारी कर माइका लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। शनिवार की सुबह रेंजर के निर्देश पर देवरी वनरक्षी कर्मियों ने इसे खरियोडीह में जब्त किया है।

रेंजर की माने तो चारो ट्रैक्टर में 8 टन से अधिक माइका लोड है जिसकी कीमत बाजार मूल्य के करीब डेढ़ लाख है। माइका लोड चारों ट्रैक्टर बिहार के नवादा के गगनपुर से तिसरी और देवरी होते हुए गिरिडीह किसी बड़े माइका फैक्ट्री पहुंचाएं जाने थे। इसी दौरान रेंजर को मिले गुप्त सूचना के आधार पर वन रक्षी कर्मियों ने इसे सुबह में देवरी के खरियोडीह के समीप जब्त किया और तिसरी रेंजर कार्यालय ले गए। जबकि चर्चा इस बात की भी है कि माइका लोड चारो ट्रैक्टर तिसरी के वन भूमि इलाके में डंप किए स्टॉक से उठाकर देवरी के रास्ते गिरिडीह भेजे जा रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons