LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

पूर्व विधायक शाहाबादी के कार्यालय में भाजपा के गिरिडीह नगर कमेटी ने मनाया पूर्व पीएम वाजपेई की पुण्यतिथि

गिरिडीहः
भाजपा के गिरिडीह नगर कमेटी ने बुधवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का पुण्यतिथि मनाया। पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर पुण्यतिथि मनाया गया। जहां काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के नेत्तृव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भूतपूर्व पीएम वाजपेई के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर पूर्व विधायक शाहाबादी ने वाजपेई द्वारा रचित कविता का पाठ भी किया। और कहा कि उनके प्रतिशाली राजनीतिक ने ही उन्हें भारत रत्न का अवार्ड दिलाया था। क्योंकि खुद में एक अटल राजनीति में भरोषा करते थे। पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही देश परमाणु शक्तियों से लैस हुआ। और परमाणु बम का परीक्षण आज भी देश को याद है। जब पोखरण में किए गए परमाणु का परीक्षण देखने खुद वहां पहुंच गए। देश की अर्थव्यस्था को मजबूत करने में वाजपेई की भूमिका को भी पूर्व विधायक शाहाबादी ने महत्पूर्ण बताया। और कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क निर्माण योजना की नींव भी उनके कार्यकाल मंे देश में रखा गया था। और अब एक्सप्रेस-वे की नींव मोदी सरकार ने रखा है। तेजी से पूरे देश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी किया जा रहा है। वाजपेई के कार्यकाल को लेकर पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि बार्डर रोड आर्गेनाईजेशन का गठन कर देश के सीमाओं में सड़क निर्माण के परिकल्पना को वाजपेई ने ही पूरा किया था। इधर पुण्यतिथि कार्यक्रम को कई और वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री संदीप डंगाईच ने भूतपूर्व पीएम द्वारा रचित कविता का पाठ किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में मोती लाल उपाध्याय, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, जयशंकर सिन्हा शिंकू, कौलेशवर वर्मा, उत्तम लाला, रंजन सिन्हा, अनूप सिन्हा, गोपाल विश्वकर्मा, दीपक स्वर्णकार, सुरेश गुप्ता, किशोर साव, मनोज संघई, संदीप शर्मा, मनीष वर्मा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons