LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

लूटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ फेकेंगी भाजपा, गिरिडीह के गांडेय में आक्रोश रैली कहा पूर्व सीएम बाबूलाल ने

लूटा है तो हेमंत सरकार से ईडी और सीबीआई नहीं पूछेगी, तो कौन पूछेगाः रवीन्द्र राय

गिरिडीहः
हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह भाजपा ने आंदोलन की शुरुआत सोमवार को गांडेय से किया। गांडेय में आक्रोश रैली निकाल कर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, कामेशवर पासवान, पुरुषोतम राय समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता हेमंत सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रखंड कार्यालय से निकल कर गांडेय का यह आक्रोश रैली इस दौरान पूरे गांडेय बाजार का भ्रमण किया। मौके पर भाजपा समर्थकों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला, और सरकार को खनिज लूटने वाली सरकार कहा। प्रदर्शन के क्रम में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी ने कहा कि पांच साल बेहतर शासन चलाने के लिए जनता ने हेमंत सरकार को बहुमत दिया। लेकिन हेमंत सरकार ने जनता के विश्वास पर चाकू घोंपने का काम किया।

राज्य की जमीन और खनिजों को ऐसे लूटा रही है जैसे मानों हर जमीन और खनिज इसी हेमंत सरकार और उनके भष्ट्र मंत्रियों ने बनाया है। किसी सूरत में भाजपा इस लूटेरी सरकार के खिलाफ चुप नहीं रहने वाली है। बल्कि, अब आंदोलन तेज होगा, और जरुरत पड़ा। तो हेमंत सरकार के खिलाफ राज्य के एक-एक कार्यालय और गली-मुहल्लों में प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि लूटेरी हेमंत सरकार को कांग्रेस का संरक्षण हासिल है। जिसने हमेशा लोकतंत्र का हत्या ही किया। आक्रोश रैली के दौरान पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने कहा कि भरोषा जीत कर हेमंत सरकार ने चाकू तो घोंपा ही, और अब मंत्री और विधायकों के सहारे राज्य को लूट रही है।

जब ईडी और आयकर विभाग कार्रवाई करता है तो खुद को पाकसाफ बताकर हेमंत सरकार उल्टा भाजपा पर दोष मढ़ती है। इसे भाजपा बरर्दाश्त नहीं करने वाली। हर हाल में हेमंत सरकार व उनके विधायकों को ईडी और सीबीआई के कार्रवाई का सामना करना होगा। इतना ही नही पूछताछ में गलत साबित हुए, तो हेमंत सरकार को जेल भी जाना पड़ेगा। क्योंकि लूटने वालों के लिए सिर्फ जेल ही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons