LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अग्रवाला उच्च विद्यालय में हुआ प्रबंधन समिति का गठन

  • उदय राय अध्यक्ष व जानकी देवी उपाध्यक्ष चयनित

गिरिडीह। तिसरी प्रखण्ड स्थित अग्रवाला उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को आम सभा कर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने की। आम सभा में विद्यालय के बच्चों के माता पिता व अभिभावक मौजूद थे। इस दौरान सर्वसम्मति से उदय राय को प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष व जानकी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं दस सदस्यीय टीम का भी चयन किया गया। गौरतलब है कि प्रबन्धन समिति के गठन की प्रक्रिया राज्य सरकार के नियमावली के अनुसार की गई। समिति में छह महिला व छह पुरुष को शामिल किया गया। समिति में एक अल्पसंख्यक, अनुसूचित जनजाति व अन्य व्यक्ति का चयन किया गया है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्री यादव ने कहा कि प्रबन्धन समिति का गठन विद्यालय का विकास व सुचारू रूप से चलाने के लिये दिया गया एक दायित्व है। जिसे सभी को बढ़िया तरीके से अपने कर्तब्यों का निर्वहन करना है। मौके पर विद्यालय सचिव धनश्याम गोस्वामी, समाजसेवी किशोरी साव, प्रवीण सिंह, अफताब अंसारी, उदय यादव सहित बच्चों के माता पिता व अभिभावक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons