LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह गांडेय और जमुआ के लिए 19 जिप सदस्य प्रत्याशियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल, तो मुखिया के लिए ही 11 प्रत्याशियों ने

गिरिडीहः
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन सोमवार को गिरिडीह के तीन प्रखंडो में नामांकन का प्रपत्र खरीदने और नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशी पहुंचे थे। छह प्रख्ंाडो के जिप सदस्यों के नामांकन का पर्चा जहां अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा के कार्यालय में दाखिल किया जा रहा है। तो दुसरी डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार के कार्यालय में आठ प्रखंडो के जिप सदस्य के प्रत्याशियों का।

वैसे तीसरे दिन अपर समाहर्ता के यहां गांडेय के अलग-अलग भाग के तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि गिरिडीह सदर प्रखंड से एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। इसी प्रकार डीआरडीए निदेशक के कार्यालय में ही कुल 10 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें 9 महिलाएं और 10 अन्य प्रत्याशी शामिल है। जोेे जिप सदस्य की उम्मीदवारी के लिए नामांकन का पर्चा भरा। तो अपर समाहर्ता के कार्यालय से ही 23 संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भी खरीदा। वहीं मुखिया पद के लिए तीनों प्रखंडो से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। जिसमें 5 महिलाएं और छह पुरुष प्रत्याशी है। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के लिए ही 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसमें 7 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल है।


और ग्राम पंचायत के लिए ही सात उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। जिसमें 3 महिलाएं तो 4 पुरुष शामिल है। पर्चा दाखिल करने को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच रहे प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ तो रहती है। लेकिन महामारी को देखते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में प्रत्याशी के साथ उनके प्रस्ताव और समर्थकों के जाने की अनुमति है। इधर तीसरे दिन सदर प्रखंड के साथ गांडेय और जमुआ के प्रखंड कार्यालयों में हर रोज प्रत्याशी पर्चा खरीदने के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए जुट रहे है। लिहाजा, स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा चााक-चैबंद रखा गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons