समारोहपूर्वक मनाई गई कोडरमा से पांच बार सांसद रहे स्व0 रीतलाल प्रसाद वर्मा का 85वीं जयंती
- रीतलाल वर्मा चौक पर हुआ आदमकद प्रतिमा का अनावरण, केंद्रीय मंत्री व झामुमो के सदर विधायक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
- कुशवाहा समाज ने शहर में रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, दिखाई एकजूटता
- गांव गरीब शिक्षा को लेकर निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहे थे स्व0 वर्मा : अन्नपूर्णा देवी
- समाज और क्षेत्र को विकसीत करने की दिशा में किए कई कार्य : सुदिव्य सोनू
गिरिडीह। कोडरमा के भुतपूर्व सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा के 85वीं जयंती बुधवार को गिरिडीह में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर रीतलाल प्रसाद वर्मा विचार मंच ने शहर के डीडीसी आवास के बाहर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही झंडा मैदान में जनसभा का आयोजन किया। जनसभा से पूर्व मंच की ओर से शहर में जुजूश निकाला गया। जिसमें जिसमें काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। यूं कहा जाये कि प्रतिमा अनावरण के बहाने कुशवाहा समाज ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। समाज के अधिकारी से लेकर कई महत्वपूर्ण चेहरे झंडा मैदान से निकले जुलुश में शामिल हुए थे।

समारोह की शुरुआत डीडीसी आवास के बाहर लगे भुतपूर्व सांसद स्व0 रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, भुतपूर्व सांसद के बेटे प्रणव वर्मा, उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जेएमएम नेता और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस नेत्री मंजू कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ और शशिभूषण मेहता सहित कई गणमान्य शामिल हुए। मौके पर सबसे पहले भुतपूर्व सांसद की धर्मपत्नी चंपा देवी ने उनके प्रतिमा में तिलक लगाई। इसके बाद सभी नेताओ ने प्रतिमा का अनावरण करने के साथ माल्यार्पण किया।

प्रतिमा अनावरण के बाद झंडा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लंबे वर्षों से जो सपना कोडरमा लोकसभा क्षेत्र और गिरिडीह की जनता ने देखी थी वह आज साकार हुआ। 70 वर्षों से रीतलाल प्रसाद वर्मा का सानिध्य यहां की जनता को प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वर्मा सदैव गांव गरीब शिक्षा को लेकर निष्ठा पूर्वक कार्य किए। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य था। कहा कि उनकी सोच हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्वर्गीय रीतलाल बाबू सदैव समाज और क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किए। राजनीतिक धरती में रीतलाल बाबू की सराहनीय पहल रही है।

सभा को जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, निर्भय शाहाबादी, प्रणव वर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं मौके पर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन कुशवाहा जयप्रकाश भाई पटेल, कुशवाहा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, मुन्ना कुशवाहा कुशवाहा, संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रनारायण वर्मा समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।