स्थानातंरण के बाद तिसरी बीडीओ को दी गई विदाई
- कार्यपालक दंडाधिकारी ने ग्रहण किया पदभार
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के ब्लॉक सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख राजकुमार यादव सहित ब्लॉक कर्मियों व अंचल कर्मियों ने तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति को विदाई दी। इस दौरान जिला के कार्यपालक दंडाधिकारी संग्राम मुर्मू ने डीसी के निर्देशानुसार सोमवार को तिसरी प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ संतोष प्रजापति से तिसरी बीडीओ, सीओ और सीडीपीओ का पदभार ग्रहण किया।
मौके पर श्री मुर्मू ने कहा कि तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सहायक गण प्रतिदिन कार्यालय समय पर आना सुनिश्चित करें। मनमानी करने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नही जायेगा। सुदूरवर्ती क्षेत्रो का भरमान कर जरूरतमंद लोगों को हर संभव सरकार से मिलने वाला लाभ दिया जायेगा। वहीं बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि तिसरी ब्लॉक में मेरा लगभग 3 वर्ष कार्यभार रहा है। इस कार्यकाल में कर्मी, नेता, जनता, पत्रकार सभी का पूरा सहयोग हमेशा मिलता रहा।
मौके जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार, बिरेंद्र कुमार, संजय साहू, बिपिओ राजकुमार हेंब्रम, पंचायत सेवक राजन कुमार, रोजगार सेवक बिरेंद्र निराला, दीपेश सिन्हा, सकलदेव यादव, बिक्की सिन्हा, प्रमोद सिंह, मनदीप कुमार समेत कई लोग शामिल थे।