अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने किया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
- बाल मंच के बच्चों ने लिया हिस्सा
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सिरसिया प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एमआरआई के सौजन्य से अभिव्यक्ति फाउंडेशन के द्वारा बाल मंच के बच्चो के बीच एक दिवसीय खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ज्ञान विज्ञान, कुर्सी रेस, दौड़, जलेबी रेस आदि कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में सिरसिया, पंचरुखी, रानाडिह, खटपोंक, कोदई बांक सहित दस गांव के बच्चो ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता बच्चो को कलम, कॉपी, टिफिन बॉक्स स्थानीय मुखिया जानकी यादव, मो0 फारुक, समाजसेवी प्रकाश यादव के हाथो पुरुस्कृत कर हौसला अफजाई की गई।
मौके पर संस्था के जिला समन्वयक प्रकाश कुमार ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर समय-समय पर खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और महत्व की जानकारी दिया जाता है। विजेता बच्चो को हौसला अफजाई हेतु पुरुस्कृत करते है। मौके पर बिनोद यादव, अमित यादव सहित कई संस्था के कर्मी मौजूद थे।