LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पूर्व विधायक राजकुमार यादव के बड़े भाई का निधन

गिरिडीह। धनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के बड़े भाई प्रभु यादव का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन से क्षेत्र सहित माले नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि क्षेत्र व पार्टी में उनकी छवि एक ईमानदार और संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में थी। पार्टी के अंदर भी वे हमेशा सच्चे आलोचक के रूप में रहते थे। उनके निधन की सूचना पाकर माले कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान गांवा प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, तिसरी प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, माले नेता रामेश्वर चैधरी, गांवा उप प्रमुख नवीन यादव, जिला परिषद सदस्य इमरान अंसारी, मुन्ना राणा, विनोद यादव, दिनेश पाण्डेय, गांधी यादव, अशोक मिस्त्री, प्रभु यादव, नारायण यादव, अकलेश यादव, आनंदी यादव, सरयू यादव, अमित कुमार, पवन चैधरी, सुरेश चैधरी, उपेंद्र यादव, अशोक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक जीवन में उनका समर्पण, सरल व्यक्तित्व, कार्यों के प्रति लगन व उनकी ईमानदारी प्रेरणादायी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons