LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

जैन मंदिर में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की हुई स्थापना

  • कार्यक्रम में शामिल हुई केन्द्रीय राज्यमंत्री, गुरुदेव से लिया आर्शीवाद

कोडरमा। झुमरी तिलैया जैन मंदिर में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की स्थापना हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। उन्होंने जैन संत झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि सम्मान प्राप्त गुरुदेव श्री 108 विशल्य सागर जी के चरणों में श्रीफल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा और पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि को भेंट किया।

मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जैन संत विशल्य सागर जी के द्वारा लिखित पुस्तक मौक्तिकम का विमोचन किया। वहीं गुरुदेव ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को कहा कि आपके द्वारा शिक्षा का अलख पूरे देश में प्रकाशित किया जा रहा है। गरीब बच्चों के शिक्षा का स्तर और अधिक कैसे ऊंचा हो। सभी बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुंचे। आज के युवा धर्म और संस्कृति से कैसे जुड़े, इसके लिए आपको काम करना है, और आप यह काम कर सकती हैं आप को मेरा आशीर्वाद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं जैन समाज के धर्म प्रभावना वर्षा योग के कार्यक्रम में शामिल हुई। जैन संत के द्वारा 4 महीने तक धर्म की प्रभावना एवं उनकी अमृतवाणी से जिले को लाभ होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्तर और अधिक ऊंचा हो। युवाओं को अपने कैरियर के साथ-साथ संस्कृति और धर्म का भी ज्ञान हो, जो राष्ट्र निर्माण को और मजबूत करेगा। शिक्षा के अलख की रोशनी हर बच्चे के पास पहुंचे यही मेरे और मेरे विभाग के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन राज छाबड़ा और आशा गंगवाल ने किया। वहीं स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन काला ने दिया। अलका दीदी, अभिषेक जैन शास्त्री ने कलश स्थापना, पूजन विधान का कार्य किया। जैन भजन गायक सुबोध गंगवाल ने अपने भजनों से पूरे कार्यक्रम को आनंदित किया। पूरे भारतवर्ष और झारखंड से आए भक्तों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया। सर्वप्रथम प्रातः ध्वजारोहण शांतिलाल राजेश देवी छाबड़ा परिवार ने किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons