LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

कोडरमा लोकसभा के बेंगाबाद खरीयोडीह में इंडी गठबंधन की हुई चुनावी सभा

  • सीएम के साथ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हुए शामिल, इंडी प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
  • पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा दो गुजराती के सामने नही झुकेगा बिहार और झारखंड

गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बेंगाबाद खरीयोडीह में बुधवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा हुई। कार्यक्रम को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राजद के वरिष्ट नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए कोडरमा संसदीय क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और गांडेय विधान सभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद के वरिष्ट नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तब तक आराम नही करेंगे जब तक मोदी जी को बेड रेस्ट नही करवा देंगे। लेकिन जब उनके पिता लालू जी भाजपा के सामने नही झुके तो उनका बेटा कैसे झुक सकता है। कहा कि कल्पना सोरेन भी मोदी सरकार के आगे नही झुकी है और न ही झुकेगी। कहा कि दो गुजराती के आगे झारखंड और बिहार कभी नही झुकेगा। उन्होंने कहा कि देश में 25 करोड़ लोगांे का उम्र पार हो गया है, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला। युवा अग्निवीर में 4 वर्ष में रिटायर हो रहे हैं और प्रधानमंत्री 75 वर्ष में अपने लिए 5 साल की नौकरी मांग रहे हैं।

कहा केन्द्र सरकार ने बिहार और झारखंड की उपेक्षा की है। पहले केंद्र 90 फीसदी राज्य को देता था और आज 50 फीसदी राशि ही दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे मंगलसूत्र और भैंस छीनने की बात कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नफरत की राजनीति कर रहे हैं और बाबा अंबेडकर के संविधान को बदलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री काम पर वोट मांगने के बजाय हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे और महिलाओ को एक साल में एक लाख रुपए देंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर सत्ता में आई है। महंगाई को कंट्रोल करने के बजाय उसे बढ़ाने का काम किया है। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाया। लेकिन चुनाव में प्रधानमंत्री महंगाई व बेरोजगारी पर बात नहीं करके चाय की बात करते हैं। देश के अंदर तानाशाही का माहौल बना रहे है। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन के पास चारो सीट आ गई हैं और आगे झारखंड की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नारा दिया था 65 सीट विधानसभा में जीतेंगे, लेकिन जनता ने 25 सीट पर ही रोक दिया। वहीं हर्ष लोकसभा चुनाव में भी होगा।

गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव संविधान बचाने का हैं। कहा कि भाजपा मुद्दों पर बात नहीं करके उलजुलूल बाते कर रही है। हेमंत सरकार ने जितना काम किया है उतना भाजपा ने 20 वर्षाे में नही किया हैं। कहा कि भाजपा शासनकाल में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था, लेकिन हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता को अबुआ आवास, छात्रवृति, पेंशन देने का काम किया है। उन्होंने

सभा को मंत्री ह्फीजुल अंसारी, मंत्री बन्ना गुप्ता, कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतिश केडिया, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons