LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर आरएन चौधरी बने डीएसपी

  • झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

गिरिडीह। गिरिडीह नगर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिल गया है। गुरुवार को झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में झारखंड के 93 पुलिस इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दिया गया है। जिसमें आरएन चौधरी का नाम भी शामिल है।

विदित हो कि आरएन चौधरी गिरिडीह जिले के कई थाना में बतौर इंस्पेक्टर सेवा देने के साथ ही वर्तमान में वह गिरिडीह नगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित हैं। नगर थाना प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल को शहर वासियों ने खूब सराहा है। यही कारण है कि गिरिडीह से ट्रांसफर होने के बाद लगभग एक माह के बाद उन्हें दुबारा गिरिडीह नगर थाना में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons