LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विहिप व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

  • संगठन विस्तार के लिए नियुक्त किए गए प्रखंड पालक

गिरिडीह। शहर के बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक विहिप जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री निरंजन कुमार ने किया। वहीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी उपस्थित थे। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड पालक नियुक्त किया गया। साथ ही 15 जून से 19 जून तक सभी प्रखंड में बैठक कर प्रखंड का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 जूलाई से 15 अगस्त तक सभी पंचायत एवं गांव स्तर तक संगठन विस्तार किया जाएगा।

मुख्य अतिथि मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाया जाएगा एवं 18 अगस्त से 24 अगस्त तक विहिप स्थापना दिवस सप्ताह कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही गिरिडीह नगर बजरंग दल संयोजक के लिए सीताराम हिन्दू, सरिया विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष सिकंदर शर्मा, तिसरी से विहिप अध्यक्ष शिवा शंकर साहू, सह मंत्री विकास गुप्ता, संयोजक प्रेम कुमार अग्रवाल, सह संयोजक के लिए देव कुमार का घोषणा उक्त बैठक में किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संगठन मंत्री कोलेश्वर टुडु, जिला संरक्षक प्रदिप भगत, ज़िला उपाध्यक्ष भरत साहू, जिला गो रक्षा प्रमुख रवि शंकर पाण्डेय, जिला सह संयोजक रीतेश पाण्डेय, सुरेश रजक, जिला सम्पर्क प्रमुख अतुल जैन, जिला मिलन केंद्र प्रमुख ईश्वर पंडित, नगर उपाध्यक्ष कुन्दन केशरी, बिरनी प्रखंड संयोजक प्रेम तर्वे, रीतलाल प्रसाद वर्मा, पवन कुमार, सदानंद वर्णवाल समेत काफी संख्या में विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons