LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बेंगाबाद के कर्णपूरा के पास बोलेरो ने शिवभक्त सवार ऑटो को मारी टक्कर, एक महिला शिवभक्त की मौत

  • घटना में आठ भक्त हुए घायल, सदर अस्पताल मे ंचल रहा इलाज
  • देवघर से जलाभिषेक कर गिरिडीह लौट रहे थे सभी भक्त

गिरिडीह। देवघर के बाबाधाम से जलाभिषेक कर गिरिडीह लौट रही महिला शिवभक्त मोहनी देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई। जबकि आठ शिवभक्त घायल भी हो गए। मृतका समेत सभी एक ही परिवार के है और बाबाधाम में जलाभिषेक कर और पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के चंदनडीह गांव की मोहनी देवी और उसके परिवार की सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, थामी वर्मा और संगीता देवी समेत अन्य बाबा धाम से पूजा अर्चना कर ऑटो से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान देवघर से लौटने के क्रम में जब सबों को लेकर ऑटो बेंगाबाद के कर्णपुरा के समीप पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से गिरिडीह की ओर आ रहे एक बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दिया। बोलेरो के टक्कर से ऑटो सड़क किनारे पलट गया। जिसमे ऑटो में सवार सभी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच बेंगाबाद थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सबों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मोहनी देवी की मौत हो गई। जबकि आठ तीर्थयात्रियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बोलरो को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार बोलेरों का ड्राइवर नशे में था। जिसके कारण कर्णपुरा में सड़क हादसा हुआ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons