साइकिल चलाकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध
गिरिडीह। महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थ में जारी मूल्यवृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में शहर के टावर चौक पर साइकिल चला कर मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता पार्टी कार्यलय से साइकिल चलाकर शहर भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचे। इस दौरान पार्टी का झंडा और साईकल लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान साईकल चलाकर पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में लगातार किए जा रहे इजाफे को लेकर जमकर नारेबाजी की।
ये थे मौजूद
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता ऋषिकेश मिश्रा, समीर राज चौधरी, महमूद अली खान लड्डू, मंजू कुमारी, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय कुमार सिंह, नदीम अख्तर समेत काफी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Please follow and like us: