LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेसियों ने मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

गिरिडीह। कांग्रेस जिला कार्यालय में मंगलवार को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती मनाई गई। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं स्व0 नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष धनंजय सिन्ह ने कहा कि आजादी के बाद देश के विकाश में तत्कालिन प्रधानमंत्री पंडीत जवाहर लाल नेहरू की अग्रणी भूमिका रही है। उनके कार्यकाल में देश में कई बड़े फैक्ट्री लगाए गए, और युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया। उनके इसी कार्यकाल के कारण उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता रहा है।

कार्यक्रम को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मदन लाल विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, सीताराम पासवान, सद्दाम हुसैन, पप्पू अजहर, राजेश सिंह, राजीव रंजन, सुजीत मंडल समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons