LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराँचीराज्य

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, जुटे कई विधायक

  • मंहगाई के लिए मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेवार
  • पूंजीपति घरानों की दलाली कर रही है मोदी सरकार: डॉ रामेश्वर उरांव

रांची। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान में बापू की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना में करीब करीब कांग्रेस के सभी विधायक व काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बड़े व्यापारिक घरानों की दलाली कर आम आवाम को कंगाल करने का काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार इजाफा कर देश की जनता को भूखों मरने के लिए विवश कर दिया है।

धरना को विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कृषि मंत्री बादल एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी अपनी विलासिता के लिए लोकतंत्र और आवाम दोनों की हत्या करने पर उतारू हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। कहा कि जीडीपी गिर रही है, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है।

धरना कार्यक्रम में प्रवक्ता राकेश सिन्हा, केशव महतो कमलेश, डॉ. इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, अनूप सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, भूषण बाड़ा, रामचन्द्र सिंह, विक्सल कोंगाड़ी, अंबा प्रसाद, उमाशंकर अकेला, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसीफ, जोनल कोर्डिनेटर रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, अनादि ब्रह्म, कई जिलों के अध्यक्ष आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons