LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कहा हेमंत सरकार ने जनता से किए वादों को किया पूरा

  • चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के प्रमंडलीय कार्यकता सम्मेलन के बाबत दी जानकारी

गिरिडीह। चुनाव नजदीक आते ही हेमंत सरकार के सहयोगी दल सरकार के उपलब्धियों को भुनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, डॉक्टर समीर राज चौधरी, अमित सिन्हा, मदन विश्वकर्मा और राजेश तुरी भी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार ने जो कार्य किया, वो अब तक किसी सरकार में नहीं हुआ। 1500 पीजी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलना और जिला मुख्यालय से ग्रामीण इलाकों में दिव्यांगों के साथ वृद्धों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को शुरू करना ये हेमंत सरकार की उपब्धिया रही है। फिलहाल जिले में दो गाड़ियों का परिचालन हो रहा है। और इसका फायदा जनता उठा भी रही है। कहा कि दो सौ यूनिट बिजली फ्री करना भी हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में है।

जबकि बुधवार को कैबिनेट के बैठक में कर्मचारियों को टिए और डीए देने की घोषणा किया जाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब अगले माह से प्रमंडलीय कार्यकता सम्मेलन शुरू करेगा। जिसमें पहला सम्मेलन जिले के धनवार में होगी। जबकि दूसरा जमुआ और उसके बाद बगोदर में होना है।

हालांकि प्रेसवार्ता के दौरान कई मामलों में सरकार की नाकामियों को लेकर पूछे गए सवाल का कोई जवाब नही दे पाए। वहीं राज्य के सहायक पुलिस, मनरेगा कर्मियो के साथ ही सहायक शिक्षकों के हड़ताल से जुड़े सवालों पर कांग्रेस नेताओ ने सिर्फ दलील पल्ला झाड़ लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons