कांग्रेस नेता ने भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर किया याद, माल्यापर्ण कर किया नमन
- कहा भगवान बिरसा मुंडा बलिदानों को याद कर होता गर्व महसूस
गिरिडीह। आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता गंगा राम टुडू के आवास में आदिवासी संथाल समाज सूसल वेशी का अध्यक्ष प्रेम राज के नेतृत्व में बिरसा जयंती मनाया गया। मौके पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जेएमएम के नेता अरविंद मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हम सब आज उनके बलिदानों को याद करते है हमे गर्व महसूस होता है। कहा कि उनके बताए गए रास्तों पर सभी को चलने की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा के साथ साथ आज स्थापना दिवस भी मना रहे है। हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के जनता को रोजगार देने का काम किया है और गांव गांव तक काफी योजना ऐसे है जो घर तक पहुंचाया गया।
आदिवासी समाज के प्रवक्ता किशोर हंसदा ने कहा भगवान बिरसा मुंडा के साथ स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है । बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया । उन्हें धरती आबा के नाम से पुकारा और पूजा किया जाता है। इस मौके पर संतोष मुर्मू, सुरेश मरांडी,चांद मुर्मू आदि आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।