LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आम आदमी पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

आजादी के 75 सालों के बाद भी नही बदली देश की व्यवस्था: कृष्ण मुरारी शर्मा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी का 10वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक सहित विभिन्न चौक चोराहो पर पहुंच कर महापुरूषों के प्रतिमा माल्यार्पण किया।

इस दौरान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश की व्यवस्था नहीं बदली है। 75 साल बाद भी लोग अति आवश्यक चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में शीघ्र बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की लड़ाई तेज की जायेगी।

कार्यक्रम को गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, युवा नेता डॉ सदाम अहमद, युवा नेत्री बासुनी हांसदा, गिरिडीह विधानसभा संगठन मंत्री तेज नारायण महतो, गाण्डेय विधानसभा के प्रभारी मेहबूब अंसारी, युवा नेता अमित सिंह सहित अन्य पार्टी नेताओं ने संबोधित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons