नगर निगम में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई टॉल टैक्स की बंदोबस्ती
- अजय शर्मा ने 2 करोड़ 73 लाख में टोल टैक्स वसूली का हासिल किया टेंडर
गिरिडीह। विवादो के बीच आखिरकार नगर निगम के टोल टैक्स वसूली बंदोबस्ती शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। बंदोस्ती के दौरान एससीआई के संचालक अजय शर्मा उर्फ संजय शर्मा ने सबसे अधिक अधिक 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार की बोली लगाकार नौ महिने के लिए टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती हासिल कर लिया। 8 जुलाई से लेकर 31 मार्च 2024 तक अजय शर्मा के द्वारा टॉल टैक्स की वसूली की जायेगी। वही संवेदक सुमन राय और बेंगाबाद के इंद्रजीत कुमार टॉल टैक्स की बंदोबस्ती लेने में असफल रहे। शुक्रवार को निगम की उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी की उपस्थिति में अजय शर्मा ने सबसे अधिक 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार की बोली लगाई। वहीं सुमन राय 2 करोड़ 72 लाख 80 हजार और इंद्रजीत कुमार 2 करोड़ 73 लाख 40 हजार की बोली लगाकार पिछड़ गए।

विदित हो कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गो में कुल 6 स्थानों पर टॉल टैक्स की वसूली की जाती है। हालांकि टॉल टैक्स बंदोबस्ती को लेकर काफी विवाद चल रहा था। जिससे न सिर्फ नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था। बल्कि मामला कानूनी पचड़े में भी उलझा हुआ था। बावजूद इसके कई बड़े बड़े संवेदक टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती लेने के लिए अपनी लांबिंग में जुटे हुए थे। हालांकि इन सबके के बीच अजय शर्मा उर्फ संजय शर्मा ने बंदोस्ती के दौरान सबसे अधिक बोली लगाकर टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती हासिल कर लिया।