LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

चुनाव प्रचार के दौरान गिरिडीह के नवडीहा में दो प्रत्याशी समर्थक के बीच झड़प

  • जमकर चली लाठी, हुआ पथराव, दो घायल

गिरिडीह। गिरिडीह में जमुआ नवडीहा ओपी के चोरगता पंचायत के चुनाव प्रचार और डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान पंचायत समिति सदस्य पद के दो प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसमें दो के घायल होने की सूचना है। जिन दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है उसमे एक नीरज देव और दूसरा मुखिया प्रत्याशी समर्थक नवीन देव शामिल है। जानकारी के अनुसार नवडीहा ओपी के चोरगता पंचायत का विवाद शनिवार की सुबह का ही बताया जा रहा है। इस दौरान जब विवाद शुरू हुआ तो दोनो और से जमकर लाठी चली और पथराव भी हुआ। हालांकि जानकारी मिलने के बाद समय पर नवाडीहा ओपी की पुलिस पहुंची और दोनो प्रत्याशी समर्थको को खदेड़ कर भगाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons