तिसरी थाना में बाल मंच के बच्चों ने पहुंचकर पुलिस से की दोस्ती
- पुलिस ने भी बच्चों का बढ़ाया हौंसला
गिरिडीह। तिसरी थाना में अभिव्यक्ति फाउंडेशन के तहत बाल मंच के बच्चों ने पुलिस से दोस्ती कर एक दूसरे को नए वर्ष आने के अवसर पर भेंट प्रदान की गई। बाल मंच के बच्चों ने पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद को नए वर्ष 2023 का कलेंडर व हैंड क्राफ्ट देकर नजदिकी बढ़ाई गई। वहीं थाना में आये सभी बच्चों को टॉफी व पेंसिल पेन देकर स्वागत की गई।
प्रभारी श्री प्रसाद ने कहा कि पुलिस से बच्चो को डरने की जरूरत नही है। बेझिझक अपनी बातों व समस्या को थाना आकर रखे हर पल व हर समय आपकी मदद पुलिस करेगी। संस्था के कर्मी ने बाल मंच के लड़का व लड़कियों को थाना परिसर में क्या-क्या कार्य व क्या होती है। पुलिस के कार्य व रहन सहन की जानकारी दिया गया। बताया कि हमारा क्षेत्र सुरक्षित का दायित्व पुलिस का होता है। हमेशा तत्पर रहते है। पुलिस को रियल हीरो बताकर बच्चों ने तालियां बजाया। मौके पर अभिव्यक्ति फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज, अमित यादव, बिनोद यादव व कई संस्था के कर्मी मौजूद थे।