LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँचीराज्य

बाबूलाल मरांडी पर केन्द्रीय नेतृत्व ने जताया भरोसा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष का सोंपा दायित्व

  • पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष, चुन्नूकांत ने बांटी मिठाईयां

रांची/गिरिडीह। आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने झारखंड में बड़ा बदलाव करते हुए सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह विधायक दल क ेनेता बाबूलाल मरांडी के हाथों में कमान सोंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। विदित हो कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सांसद दिपक प्रकाश का कार्यकाल फरवरी 2023 में समाप्त हो चुका था। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने के बजाय बाबूलाल मरांडी पर भरोसा करते हुए उनके हाथों में पार्टी का दामोदार थमा दिया है। केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा बाबूलाल मरांडी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।

इस क्रम में गिरिडीह के पूर्व शिक्षा मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार सहित अन्य पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री मरांडी को बधाई दी। इधर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी। इस दौरान चुन्नूकांत, सुरेश साव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगेयच, संजीत सिंह पप्पु, विनय सिंह सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास संभव है। कहा कि बाबुलाल मरांडी को संगठन से लेकर सरकार चलाने तक का अनुभव है। इसलिए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons