गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली
- लोगों ने श्रद्धा भाव से की मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना
गिरिडीह। दीपो का पावन पर्व दीपावली रविवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की शाम पूरा गिरिडीह रंग बिरंगे लाइट्स से नहा उठा। वहीं लोगांे ने अपने अपने घरों और पूजा कमरे में आस्था के दीप भी जलाएं। लोगो ने घरों की सजावट भी रंग बिरंगे लाइटों और झालरों से कर रखा था। वहीं शाम होते ही पूरा शहर दीया और लाइट्स से जगमगा उठा। मौके पर बच्चो के साथ महिलाओं ने जमकर आतिशबाजी की। फुलझड़ी से लेकर अनार और स्काई लांटेंन और तेज आवाज वाले आतिशबाजी भी जमकर छोड़ा।

देर शाम सुख समृद्धि और निरोगिकाया की कामना कर भक्तांे ने माता महालक्ष्मी और मंगलमूर्ति भगवान गणेश के साथ साथ भगवान कुबैर की आराधना किया। घरों से लेकर दुकानों और फैक्ट्री में पूजा अर्चना का दौर शाम से शुरू होते हुए देर रात तक जारी रहा। पूजन उत्सव के बाद लोगों ने मिठाई खिलाकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।