गिरिडीह के भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज
गिरिडीहः
डायन-बिसाही व मारपीट का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस ने भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। और आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करने के प्रयास में भी जुटी हुई है। लेकिन पुलिस की मानें तो केस दर्ज होने से पहले ही आरोपी भाजपा नेता फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ रविवार की देर रात पुलिस ने मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 209/21 दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डायन-बिसाही और मारपीट के गैरजमानतीय धाराओं के तहत केस दर्ज किया है या जमानतीय धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी भाजपा नेता को बचाने के प्रयास में यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए ही आरोपी भाजपा नेता क महेशलुंडी और कोलीमारन इलाके में नजर भी नहीं आ रहे है। बताते चले कि कोलीमारन की महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट किया था। इसके बाद रविवार को पीड़ित महिला ने भाजपा नेता कामेशवर पासवान के खिलाफ आवेदन दिया। वहीं देर रात केस दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी में जुटी।