समझोता करने को बुला कर गावां पुलिस ने किया मजदूर के साथ मारपीट
- पीड़ित ने वरीय पदाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
- पूर्व में भी इसी प्रकार लोगों के साथ कर चुके है क्रुरतापूर्ण व्यवहार
- अवर पुलिस निरीक्षक आरोप को बताया बेबूनियाद
गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के माल्डा निवासी अनुज कुमार को गावां पुलिस ने समझौता कराने को कह कर जम कर पिटाई कर दिया। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुज कुमार ने बताया कि वह माल्डा में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में मजदूरी का कार्य करता है और बुधवार को घरेलू विवाद में उसका पत्नी के साथ बहस और मारपीट हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने गावां थाना में उसके खिलाफ शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को समझौते के लिए गावां थाना बुलाया गया। मगर उसकी पत्नी के नहीं आने के कारण वह 4 घंटे से अधिक थाना में बैठा रहा। उसने बताया कि इस दौरान खाना खाने जाने के लिए उसने गावां थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार से अनुमति मांगा। लेकिन उनके द्वारा उसे बेरहमी के साथ मारपीट किया गया। पीड़ित मजदूर ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से न्याय का गुहार लगाया है।
बता दें कि सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा इस प्रकार आम ग्रामीणों से क्रुर व्यवहार करने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पूर्व भी उन्होंने आमतरो पंचायत के मुखिया पुत्र के साथ भी इसी बर्बरता के साथ मारपीट किया गया था और इन्ही कारणों से आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों में भी काफी रोष है।
इधर सहायक अवर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। कहा कि उक्त व्यक्ति को उनके द्वारा बुलाया गया था मगर मारपीट करने की बात सरासर गलत है।