LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ब्राहम्ण समाज ने पूराना जेल परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में मनाई भगवान परशुराम की जयंती

  • पालगंज में भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन
  • पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि व समाज के लोग हुए शामिल

गिरिडीह। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को पुराना जेल परिसर, पालगंज सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूराना जेल परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में ब्राहम्ण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। भगवान परशुराम का विधिवत् पूजन व सामूहिक आरती के बाद श्रद्धांलूओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

मौके पर भाजपा नेता मोतीलाल उपाध्याय, दीपक उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम सर्व समाज के ईश्वर थे। इनका अवतरण धरती पर बढ़ते अत्याचार, दुराचार से आम जनों को मुक्ति दिलाने के लिये हुआ था। कहा कि सम्पूर्ण विश्व में आज के दिन ही भगवान परशुराम को याद किया जाता हैं। इनकी पूजा करने मात्र से मनुष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में मुकेश पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, बिपिन तिवारी, दीपक उपाध्याय, मोतीलाल उपाध्याय, सुरेश शक्ति, संतोष पाण्डेय, योगेश मिश्रा, शुभम पाण्डेय, प्रियांशु शेखर, उमेश पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, बैजनाथ पांडेय, रंजीत कुमार, राजेश पाठक समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इधर पालगंज के तिवारी टोला में भव्य परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर एक आम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साहू, अनूप पांडेय, सुनैना पांडेय, प्रशांत तिवारी सहित काफी संख्या में ब्राहम्ण समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक ने मंदीर निर्माण हेतु पाँच हज़ार एकावन रुपए का टोकन मनी दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons