मधुबन में शुरू हुई प्रदेश भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
- पहले सत्र में प्रदेश पदाधिकारियों व विधायकों के साथ हुई बैठक
गिरिडीह। जैनियों की तपोभूमि गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन के सिद्धांयतन भवन में शनिवार को प्रदेश भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुवात हुई। पहले सत्र में जहां सांसद और विधायक के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं पहले सत्र के तीन घंटे की बैठक के बाद राज्य के दो सौ जिला परिषद सदस्य की बैठक शुरू होगा। पहले सत्र की शुरू हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह के साथ राज्य के कई विधायक शामिल हुए।

सत्र की शुरुआत पंडित दिनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाकर की गई। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल, अमित मंडल, रांची सदर विधायक सीपी सिंह, बिरची नारायण, ढुल्लू महतो और अनंत ओझा समेत कई ओर विधायक और पूर्व सांसद के साथ पार्टी के प्रदेश अधिकारी शामिल हुए। जबकि पहले सत्र के बैठक में कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए है।