भाजपाईयों ने सोनिया एवं राहुल गांधी का किया पुतला दहन
- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान से आक्रोशित है भाजपाई
- कहा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ही नही बल्कि आदिवासी समाज का किया अपमान
कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा एवं झुमरीतिलैया नगर मंडल द्वारा झंडा चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाईयों ने कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
जिला अध्यक्ष नितीश चंद्रवंशी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से दी गई। देश की पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा दिया गया धृणित बयान से एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की आदिवासियों एवं महिलाओं के प्रति गंदी सोच उजागर हुई है। कांग्रेस पार्टी नेहरू खानदान का महिमामंडन के अलावे कुछ सोच ही नहीं सकती है। इसलिए आदिवासी समाज को कांग्रेस के लिए सोचना चाहिए।
जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार की संम्भावित करारी हार से बौखला कर कांग्रेस पार्टी का यह असली चरित्र फिर से समाज के सामने आ गया है। झारखण्ड भाजपा एक आदिवासी बेटी का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी की आदिवासियों और महिलाओं के प्रति इस घृणित मानसिकता को जनता के बीच उजागर करते हुए कांग्रेस के इस बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, आकाश वर्मा, झुमरी तिलैया नगर संयोजक राजेश सिन्हा, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, इंद्रदेव बरनवाल, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, राजेश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित जायसवाल, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश दास, अजीत सिन्हा, अंकित कुमार, विजय राम, सुमित चंद्रवंशी, निरंजन कसेरा, नवीन जैन, विनोद सिन्हा, अमन कपसिमे, शंकर सिन्हा, तेजो यादव आदि उपस्थित थे।