LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

  • लोगों के बीच बांटी मिठाईया
  • सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही भाजपा का नारा: विधायक

कोडरमा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश सिन्हा के नेतृत्व में सांसद कार्यालय झुमरी तिलैया से झण्डा चौक तक विजय जुलूस निकाला गया। झंडा चौक पर आतिशबाजी एवं मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव ने देश की 15वें राष्ट्रपति आदिवासी महिला के बनने पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा हमारी पार्टी जो कहती है वही करती है। शोषित वंचित सभी के बारे में भारतीय जनता पार्टी ही सोचती है। आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना कर भारतीय जनता पार्टी जो कहा कर दिखाया। जिलाध्यक्ष नीतेश चंद्रवंशी ने कहा कि सभी दलों ने मत देकर बहुमत से जिताया है, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के द्वारा राजग के उम्मीदवार को मत देने के लिए सभी सांसद विधायक को धन्यवाद देते हैं कि आप लोगों ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक आदिवासी महिला पर विश्वास जताया।

जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कि एक आदिवासी महिला को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति बना कर महिला सशक्तिकरण को बल दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि हम लोग आदिवासी, दलित, हरिजन, पिछड़े, स्वर्ण एवं अल्पसंख्यक सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास यही हमारा नारा है।

कार्यक्रम में जिला के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिहार प्रदेश के प्रवक्ता डॉक्टर राम सागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेन्द्र नारायण सिन्हा, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, नवीन चौधरी, ईश्वर मोदी, विजय राम, इन्द्रदेव बर्णवाल, कोडरमा ग्रामीण मंण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह, पिन्टु मजुमदार, अविनाश चन्द्र वंशी, दिनेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण यादव, सिकंदर यादव, प्रोफेसर राखी भदानी, सविता देवी, रेखा भदानी, बेबी देवी, रोहित जायसवाल, ओमप्रकाश दास, महेश राम, विनोद सिन्हा, सुमित चन्द्र वंशी, पियुष सहल, निरंजन सिन्हा, रवि यादव, शंकर सिन्हा, किशुन यादव, अजय झा, मदन मोदी, संजय कुमार, अर्जुन यादव, बिनोद यादव, सुभाष विश्वकर्मा, दिलचन्द नायक, सत्येन्द्र यादव, आकाश चन्द्रवंशी, अरविंद मोदी, सतीश कुमार, राज किशोर प्रसाद, शंकर मोदी, राजा यादव, किशोर भाटिया, सुदीप्तो घोष, नरेंद्र सिंह, रतन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons