LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जिले के सभी मंडलों में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक

संगठन को ओर भी धारदार बनाने के साथ ही पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा

गिरिडीह। भाजपा के अलग-अलग मंडल समिति के कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को जिले के सभी मंडलों में हुई। शहर के बरनवाल धर्मशाला में आयोजित मंडल समिति के कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगाईच, महिला मोर्चा की प्रर्देश मंत्री प्रो0 विनीता कुमारी, प्रकाश सेठ, देवराज, संजू देवी, निर्भय सिंह, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत बरनवाल, आलोक केसरी, आकाश सिंह सहित कई भाजपाई शामिल हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि पूरे जिले में मंडल समिति की बैठक संचालित है। जिसका मुख्य उद्देश्य एक-एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीता जाएगा और राज्य से हेमंत सरकार को उखाड़ कर भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी है। कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक जमीनी स्तर पर लोगों से कनेक्ट होगें। इस दौरान उन्होंने 28 जुलाई को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को शहरी क्षेत्र के सारे मतदान केन्द्रों में सुनना है। जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट चुके है।

इधर पीरटांड़ के डिग्री कॉलेज में आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव के साथ उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, सिकंदर हेम्ब्रम, अरविंद बरनवाल, रेखा देवी, रिंकी देवी, संतोष जी, शरद भक्त शामिल हुए। मंडल समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश यादव ने कहा कि पीरटांड़ के तमाम मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के बीच मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। कहा कि पीरटांड़ मंडल समिति को ओर भी धारदार बनाया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons