LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सुषमा स्वराज अवार्ड का आयोजन

  • विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया सम्मानित

गिरिडीह। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में सुषमा स्वराज अवार्ड सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता मंच का संचालन महामंत्री उषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से तथा महापुरुषों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका पॉल, महिला मोर्चा की प्रभारी रोशनी तिर्की, महिला कार्यसमिति सदस्य किरण सिंह, प्रदेश मंत्री प्रो0 विनीता कुमारी, हजारीबाग की महामंत्री सत्यभामा, प्रदेश आमंत्रित सदस्य पुनम प्रकाश के अलावे सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा की महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में अपनी परचम लहरा रहीं है। कल्पना चावला जैसी बेटी बनकर देश का नाम रोशन कर रही है। कहा की संघर्ष सभी के जीवन में है संघर्ष के साथ स्क्रात्मक सोंच लाकर नारियों को हर क्षेत्र में आगे आना वो कहीं किसी से कम नहीं ।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री संजू देवी, पूनम वर्णवाल, समता देवी, नगर अध्यक्ष रीना शर्मा, मंत्री मीना गुप्ता, गुड़िया देवी सहित ओबीसी मोर्चा महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, माहुरी वैश्य महामंडल संगठन मंत्री प्रदीप राम, धर्म संचार मंत्री मनीष आकाश, गिरिडीह मंडल के अध्यक्ष गोपाल दास भदानी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons