भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न
कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला महिला मोर्चा की एक बैठक शनिवार को माहुरी धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर राखी भदानी व संचालन महामंत्री कविता देवी एवं सविता देवी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा उपस्थित थी। इस दौरान रमा सिन्हा ने जिला कमेटी एवं नगर कमेटी के विस्तार की समीक्षा की करते हुए कहा कि जिस मंडल की अभी तक घोषणा नहीं हो पाई है, उसकी एक दो दिनों में घोषणा करें। वहीं घोषणा की सूचना प्रदेश को दें। कहा कि महिलाओं के हित और सशक्तिकरण के लिए कार्य करें और पार्टी को आगे बढ़ाएं। कोडरमा जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में महिला मोर्चा में आप सभी तन मन धन से कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की कार्य करती हैं हम सभी कार्यकर्ता लाभ हित के लिए कार्य नहीं करते,देश हित के लिए कार्य करते हैं।
ये थे उपस्थित
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित, सुनीति सेठ, रेखा भदानी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीता लोहानी, सुलेखा देवी, रीना देवी, गिरजा सेठ, रंजना देवी, बेवी देवी, रामा देवी, विशाल भदानी, हरि पंडित, अविनाश चंद्रवंशी, आदि उपस्थित थे।