LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ठंड को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने जरूरतमंदो के बीच किया कंबल का वितरण

  • सिरसिया व आस पास के लोगों को दिए कंबल

गिरिडीह। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी ने मंगलवार को सिरसिया स्थित कालिका गूंज में कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर वृद्ध महिला पुरुष व असहाय खुश दिखे। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, ज्योतिष शर्मा, समीर दीप, सुरेश सिन्हा, अमित पासवान, सुरेश गुप्ता, अनिल रजक, अशोक राम, संध्या देवी, सीमा सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

मौके पर भाजपा नेत्री प्रो. विनिता कुमारी ने बताया गया की ठंड को देखते हुए गरीब व जरुरतमंदों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। कहा कि आगे भी ठंड के मौसम तक कंबल का वितरण जारी रहेगा। कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरुरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons