LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पहुंची प्रदेश पदाधिकारी

  • महिला कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावी मोड में कार्य करने का किया अह्वान

गिरिडीह। भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में मोर्चा की प्रर्देश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, जिला प्रभारी आरती कुजूर, रौशनी तिर्की, जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, महिला मोर्चा की बबीता जायसवाल, पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ सहित कई भाजपाई शामिल हुए। जिला कार्य समिति की बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रर्देश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय ने कहा कि अब पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। कहा कि प्रर्देश और जिला नेत्तृव से मिले निर्देश के अनुसार महिला मोर्चा को ग्रांउड लेबल पर कार्य करना है। इसके लिए योजना बनाकर क्षेत्र में जाएं, लोगों से मिले। जरुरत पड़ने पर मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था करें। प्रर्देश उपाध्यक्ष ने इस दौरान गिरिडीह महिला मोर्चा के सक्रिय गतिविधियों की भी जमकर तारीफ की और कहा कि काफी काम किए जाने है। थकने और आराम करने से महिला मोर्चा का प्रदर्शन सही नहीं होगा।

महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रौशनी तिर्की ने कहा कि देश को संवारने की दिशा में मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ अब चारों तरफ हो रही है। महिलाओं में पीएम मोदी की छवि किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। ऐसे में महिला मोर्चा को ओर तेजी से काम करने की जरुरत है।

बैठक को पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सदर विधायक शाहाबादी, प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। जबकि बैठक का मंच संचालन सांसद प्रतिनिधी उषा कुमारी कर रही थी। वहीं बैठक में महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, विनय सिंह, विनय शर्मा, पुष्पा सिन्हा, संजू देवी, रुबी कुमारी समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताएं मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons