भाजपाईयों ने भगवान बिरसा मुंडा का माल्यार्पण कर किया नमन
- उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
गिरिडीह। भाजपा नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में पूर्व विधायक लक्ष्मन स्वर्णकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकांत, विनय सिंह, अमर सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, संदीप दंगायच, प्रो0 विनीता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे और भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर भाजपाईयों ने कहा कि जननायक भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने के साथ ही आदिवासी समाज के विकास में अहम भूमिका निभाये थे। कहा कि आज के दिन हम सबों को भगवान बिरसा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है।
Please follow and like us: