LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्स

भाजपाईयों ने हेमंत सरकार को जगाने के लिए निकाला मोर्चा

  • कहा क्षेत्र में बिजली, पानी, ट्रेफिक, सफाई व्यवस्था अस्त व्यस्त

कोडरमा। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बिजली, पानी, साफ-सफाई, बढ़ते टैक्स सहित अन्य सभी मुद्दों पर झारखंड सरकार फेल होने के विरोध में झुमरीतिलैया स्थित सांसद कार्यालय अशोका होटल के सामने से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल भाजपाईयों ने झंडा चौक, स्टेशन रोड़ होते हुये नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रभारी धनबाद के विधायक राज सिन्हा, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप उपस्थित थे। रैली का नेतृत्व कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया।

प्रदर्शन के दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार बिजली, पानी, सफाई, ट्रैफिक एवं भ्रष्टाचार की सरकार है, जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि जनता त्रस्त हेमंत मस्त झुमरी तिलैया नगर परिषद हर मुद्दे पर फेल है। बिजली पानी सफाई को दुरुस्त किया जाए। टुन्नु गोप ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है इसे बदलने का नारा दिया और नगर प्रशासक को जल्द से जल्द बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि हेमंत सोरेन नींद एवं नशे में है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उसे जगाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। हेमंत सोरेन को जागना ही होगा। कहा कि बिजली पानी सड़क बदहाली ट्रैफिक की अव्यवस्था, शहर में गंदगी कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है इसे अभिलंब दुरुस्त किया जाए।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, बैजनाथ यादव जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, झुमरी तिलैया नगर संयोजक राजेश सिन्हा, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, इंद्रदेव बर्णवाल, विजय राम, ए.के सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, कोडरमा नगर पंचायत नरेंद्र पाल, सांसद प्रतिनिधि कल्टु सरकार, निवर्तमान वार्ड पार्षद विशाल सिंह, (नीलू) नीरज कर्ण प्रवीण पांडेय, नरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित जयसवाल, पीयूष सहल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीता लोहानी, सुनीति सेठ, लीना देवी, बबीता देवी, अनीता देवी, मदन मोहन गुप्ता, अनिरुद्ध चक्रम, चंद्रवंशी, विनोद सिन्हा, निरंजन कसेरा, अरविंद बरनवाल, राजेश वर्मा, संजय कुमार, सोनू चंद्रवंशी, अजीत कुमार सिन्हा, भरत लाल पांडेय, बलराम यादव, संदीप कुमार, बैजनाथ प्रसाद, राजकुमार सिंह, अजीत सिन्हा, संतोष कुमार, अनिल सिंह, विष्णु साव, राजा यादव, सुदीप्तो घोष, कुंज बिहारी त्रिवेदी, शंकर मोदी आदि शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons