LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने निमियाघाट के नगरी में किया जनसभा को संबोधित

  • कहा रामगढ के बाद अब डुमरी की जनता की बारी, झारखं डमें भ्रष्ट हेमंत सरकार की जरूरत नही

गिरिडीह। डुमरी उपचुनाव में चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा क्षेत्र के नगरी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता ने बता दिया है कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है, इस सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में कभी नियोजन नीति तो कभी अन्य कारणों से केवल ठगने का काम किया है। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को रामगढ़ की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है, अब डुमरी की जनता की बारी है, आप उन्हें बता दंे कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार से लोग अपेक्षा करते हैं कि राज्य में अमन चैन व शांति का वातावरण हो। लेकिन झारखंड में चोरी, डकैती, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कहा कि हेमंत सरकार के राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, उन्होंने पुलिस को अपराध को रोकने नहीं बल्कि कहीं और लगा दिया है। पुलिस का काम होता है जनता को सुरक्षा देना किंतु इस सरकार ने पुलिस को वसूली के काम में लगा दिया है, जिससे राज्य में अपराध की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, आजसू नेता रोशनलाल चौधरी, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रविंद्र राय, रविंद्र पाण्डेय, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदीप साहू, महावीर सिंह, सुरेश साव, दिनेश महतो, श्याम सुंदर राम, कैलाश पंडित, पूर्व मेयर सुनील पासवान, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,गिरिडीह जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, महिला मोर्चा निमियाघाट मंडल अध्यक्ष गीता पाण्डेय, उषा देवी, सुरेंद्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी कामख्या गिरी, यदुनंदन पाठक, भोला साव, जिप सदस्य धनंजय प्रसाद, भाजपा नेत्री आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons