भाजपा कार्यालय में मना पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन
- स्वास्थ्य लाभ और दिर्घायु होने की की कामना
गिरिडीह। गावां कालीमंडा के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी का 65वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने श्री मरांडी के फोटो के समक्ष केक काटा और उनके दिर्घायु होने कामना की।
मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड की राजनीति के लोकप्रिय, संघर्षशील और ईमानदार नेता हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर वे सभी ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, मनोज सिंह, विशाल पांडेय, पवन सिंह, राजेन्द्र चौधरी, विजय यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, दिलीप पांडेय, राजकुमार सिंह, सौदागर साव, संजय पासवान, दिलीप बरनवाल, सहदेव साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Please follow and like us: