LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आक्रोश रैली के माध्यम से हेमंत सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता

  • अब सत्तारूढ दल बन चुकी है महामारी, इस महामारी से झारखंड को मुक्त करने की जरूरत: रविंद्र राय
  • ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग करे कारवाई भाजपा है साथ: निर्भय

गिरिडीह। हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ रैली के माध्यम से शनिवार को भाजपाईयों ने सदर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाई हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रविंद्र राय ने राज्य के सत्तारूढ़ दल जेएमएम और कांग्रेस को झारखंड के लिए महामारी बताते हुए कहा कि इससे पहले कि महामारी पूरे राज्य को तबाह करे। उससे पहले इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। क्योंकि महामारी के कारण हुए मौत को लोग भूले नहीं है। ऐसे में जेएमएम और कांग्रेस के इस हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है।

पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी भी हेमंत सरकार पर बरसते हुए कहा कि राज्य सरकार को लूटने की छूट नही दिया जा सकता है। भाजपा अब ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई को हर तरह का सहयोग देगी, की वो खुल कर हेमंत सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। और जमीन के साथ खनिज लूटने वाले इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेके। भ्रष्ट अधिकारयों के सहयोग से हेमंत सरकार सत्ता पर है। कही ऐसा ना हो कि आने वाले दिनों में हेमंत सरकार को मुंह छिपाने के लिए भी जगह नहीं मिले। संबोधन के क्रम में पूर्व विधायक ने कांग्रेस नेता बंधु तिर्की पर भी हमला करते हुए कहा की उन्हे खुली चुनौती है की भाजपा नेता कब और कहा आए, जहां वो भाजपा नेताओं को पटक कर मार सके।

इस दौरान आक्रोश रैली को पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नुकांत, संदीप डंगाईच और किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने भी संबोधित किया। रैली के बाद भाजपा नेताओं ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons