LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भेलवाघाटी थाना पुलिस ने महिला नक्सली सुनीता मरांडी को किया गिरफ्तार

  • माइका व्यवसायी दासो साहू के हत्या के आरोप में थी फरार

गिरिडीह। गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना पुलिस को तीन दिनों के अंदर दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। भेलवाघाटी पुलिस ने माइका कारोबारी के हत्यारोपी महिला नक्सली सुनीता मरांडी उर्फ सुनीता हेंब्रम को दबोच लिया है। पुलिस ने सुनीता मरांडी को इसके बिहार के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तेतरिया बिशनपुर गांव से गिरफ्तार की है। हालांकि इस महिला नक्सली के पास से कोई हथियार तो बरामद नही हुआ है, लेकिन पुलिस की माने तो इसी महिला नक्सली सुनीता ने माइका कारोबारी दासो साहू की हत्या की थी और सालो से फरार थी।

जानकारी के अनुसार सुनीता मरांडी इससे पहले चिराग दा के दस्ते से जुड़ी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये संगठन से दूर थी। पुलिस सूत्रों की माने तो सुनीता मरांडी का पति आकाश मरांडी भी नक्सली रह चुका था। लेकिन आकाश मरांडी की हत्या इसके गांव वालों ने सिर्फ इसलिए कर दी थी क्योंकि आकाश मरांडी संगठन के प्रभाव के कारण अपने गांव की एक लड़की के साथ अवैध संबध बनाये हुए था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons