LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बीओआई जमुआ व खरगडीहा शाखा के रोकड़ अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

  • दोनों शाखा के तीन रोक पदाधिकारियों की हुई पदोन्नति व स्थानतंरण

गिरिडीह। बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा के रोकड़ अधिकारी महेन्द्र कुमार व खरगडीहा शाखा के मुख्य रोकड़ अधिकारी गौरव कुमार व सहायक रोकड़ अधिकारी गौरव कुमार का पदोन्नति व स्थानांतरण होने पर शाखा परिषर में समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पारितोषिक भेंट किया गया।

मौके पर जमुआ शाखा के सहायक प्रबंधक नंदलाल पासवान ने कहा कि पदस्थापन्न, स्थानांतरण, पदोन्नति व सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अभिन्न अंग होता होता है। महेंद्र कुमार का स्थानांतरण बीओआई देवरी सहायक शाखा प्रबंधक के रूप में पदोन्नति हुआ है। कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित होते रहते है। इधर बीओआई खरगडीहा शाखा प्रबंधक चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि दोनों गौरव कुमार का कार्य सराहनीय रहा है। एक का बोकारो अंचल तो दूसरे का हज़ारीबाग अंचल सहायक शाखा प्रबन्धक के पद पर पदोन्नति हुआ है।

मौके पर जमुआ में रोकड़ अधिकारी प्रमोद कुमार, शिल्पा कुमारी, नरेश विश्वकर्मा, कामदेव कुमार सक्सेना, राजकुमार राम, संदीप वर्मा व खरगडीहा में रोकड़ अधिकारी विवेकानंद शर्मा, शिवानंद कुमार शर्मा, बेंजामिन बेसरा, सूरज राम, शाकिब अंसारी, प्रकाश रविदास, सन्नी राम आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons