इंडिया प्रत्याशी के समर्थन में भाकपा माले ने निकाला बाइक रैल, विधायक विनोद सिंह सहित माले नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल
- मतदाताओं से की इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को जिताने की अपील
गिरिडीह। भाकपा माले ने शनिवार को इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में तिरंगा चौक (ससारखो) से केबी मोड़ होते हुए डुमरी-इसरी बाजार होकर लक्ष्मण मोड़ तक बाइक रैली निकाला। जिसमें विधायक विनोद सिंह, माले नेता सीताराम सिंह, परमेश्वर महतो, पूरन महतो, राजेश यादव, राजेश सिन्हा, गजेंद्र महतो, पवन महतो, भोला मंडल, लालमणि यादव, नागेश्वर महतो, प्रीतम महतो, रामू बैठा, कामेश्वर मंडल, इरशाद अंसारी, मकसूद अख्तर, मशीर अंसारी, दीपक सोरेन, रूपलाल सोरेन, महेंद्र महतो, श्यामलाल महतो, संजय महतो सहित माले के काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइक रैली की शुरूआत डुमरी प्रखंड के तिरंगा चौक (ससारखो) से की गई। जहां भाकपा माले के केंद्रीय नेता राजाराम के निधन की सूचना पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही, पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो को भी श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर रैली की अगुवाई कर रहे माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि, आजसू देश गिरवी रखने वाली ताकतों के साथ खड़ी है। इनका गंठजोड़ हमेशा झारखंड की भावनाओं के खिलाफ रहा है। कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ गद्दारी की है, और उसके सहयोगी ने झारखंडी भावनाओं पर कुठाराघात किया है। उन्होंने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से झारखंड विरोधी आजसू-भाजपा गठबंधन को शिकस्त देकर इंंिडया प्रत्याशी बेबी देवी को जिताने की अपील की।