बहन और भांजो के साथ गिरिडीह के बाबा दुखिया महादेव मंदिर ट्रक की पूजा करने गया अरगाघाट का युवक नदी में डूबा
देर शाम तक तलाशने का प्रयास जारी, नहीं मिला कोई सुराग
गिरिडीहः
गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाबा दुखिया महादेव मंदिर के नदी में मंगलवार की शाम 29 वर्षीय युवक मनीष यादव डूब गया। युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन मनीष को नदी में डूबे तीन घंटे का वक्त हो चुका है। इधर मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। मनीष के दुखिया महादेव मंदिर के नदी में डूबने की सूचना मुहल्ले में फैलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मुहल्ले से काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे। वहीं जानकारी मिलने के बाद इलाके के समाजसेवी सह भाजपा नेता दिलीप उपाध्याय और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। और युवक मनीष का पता लगाने में जुट गए। कुछ स्थानीय युवकों को पहले उसके तलाश में नदी में उतारा गया। लेकिन उनके असफल होने के बाद गोताखोरों को बुलाया गया। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। मंदिर घटना शाम करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक मनीष यादव बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। लेकिन युवक की बहन सुमन यादव का ससुराल शहर के अरगाघाट मंदिर के समीप है। मनीष अक्सर अपनी बहन के घर अरगाघाट आया-जाया करता था। जानकारी के अनुसार नदी में डूबे युवक के बहनाई हरेन्द्र यादव उत्तराखंड में काम करते है। युवक मंगलवार दोपहर अपने नए ट्रक की पूजा कराने अपनी बहन सुमन और अपने दो भांजे के साथ दुखिया महादेव मंदिर गया हुआ था। वहां बच्चे नदी की और नहाने के लिए दौड़ पडे़े। हालांकि सुमन ने अपने दोनों बेटों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों बच्चे नदी में उतर गए। नदी में पानी का बहाव तेज रहने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। अपने दोनों भांजो को डूबते देख ही मनीष ने उनलोगों को बचाने के लिए नदी में घुसा। दोनों भांजो को मनीष ने तो बचा लिया। लेकिन वह खुद डूबने लगा। इस दौरान सहयोग के लिए जब उसकी बहन सुमन ने हल्ला करना शुरु की। तो मंदिर के पुजारी समेत कई लोग नदी की तरफ दौड़े। लेकिन मनीष का कोई पता नहीं चला। लिहाजा, उसे तलाशने का प्रयास जारी है।