LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से बरमसिया के प्रमोद मोदी की हुई मौत

  • तिसरी के रहने वाले दामाद ने की शव की शिनाख्त, कहा सही नही था मानसिक संतुलन

गिरिडीह। जमुआ रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हलांकि भीड़ में शामिल किसी भी व्यक्ति ने शव की षिनाख्त नही की। जब पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन किया, तो मृतक की पहचान जिले के भेलवाघाटी थाना इलाके के बरमसिया निवासी 50 वर्षीय प्रमोद मोदी के रूप में हुई।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी के रहने वाले मृतक के दामाद मनोज बरवनाल जमुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे। दामाद की माने तो मृतक का मानसिक संतुलन सही नही था, और वह गुरुवार को देवरी के चतरो बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नही लौटे थे। कहा कि हो सकता है वे भटकते हुए जमुआ रेलवे स्टेशन पहुंच गए हो। वहीं संभावना जताई जा रही है की शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे कोडरमा से न्यू गिरिडीह स्टेशन आने के क्रम में मृतक प्रमोद मोदी ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons