LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बादीडीह शिव मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का हुआ आयोजन

गिरिडीह। गावां प्रखंड अंतर्गत बादीडीह स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्री पूजा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन गुरूवार को सम्पन्न हो गया। अखंड हरिकीर्तन के माध्यम से राम और कृष्ण की भक्ति से बादीडीह गांव में आध्यात्मिक भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही थी। महिला पुरुष और बच्चें सुर और ताल में हरे रामा और हरे कृष्णा का जाप करते हुए मंदिर की परिक्रमा कर रहे थे। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान की भक्ति में मंत्रमुग्ध दिख रहे थे। वहीं समारोह में उपस्थित लोगों में आध्यात्मिक आस्था प्रस्फुटित हो रही थी। गुरूवार को अखंड कीर्तन का पूर्णाहुति दी गई।

हर वर्ष होता है हरि किर्तन

मौके पर समाजसेवी सुरेश मंडल और बादीडीह उप मुखिया अशोक यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर मंदिर पर भगवान शिव की पूजा होती है और प्रत्येक वर्ष अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है। मौके पर रामेश्वर यादव, राम प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, रामदेव यादव, अशोक यादव, राजेश मंडल, उमेश पंडित, बासुदेव यादव समेत दर्जनाधिक महिला पुरूष उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons