LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए विधायक बाबूलाल मरांडी

  • दुर्घटना में मारे गए आदिवासी युवकों के परिजनों से मिल बंधाया ढांढस

गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने लोकाय और मनसाडीह पंचायत के विभिन्न गाँवों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान सबसे पहले वे रविवार को तिसरी के गम्हरियाटांड में हुए सड़क दुर्घटना में मृत दो आदिवासी युवकों के परिजनों से मुलाक़ात करने लोकाय के बरदौनी गांव स्थित मृतक बुधन हेमब्रम और तालो हेमब्रम के घर पहुंचे। घर पहुंच कर दोनो मृतक के परिजनों को संतावना देने के साथ ही परिवार वालो को पचास पचास किलो चावल और सहयोग राशि भी दिए। इस दौरान उन्होंने डीएसओ से बात कर उक्त परिवारों को अंत्योदय राशनकार्ड से जोड़ने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से बात कर टक्कर मारकर फरार होने वाले हाईवा को ढूंढ कर कानूनी कार्यवाई करवाने का भी आग्रह किया।

इस दौरान उन्होंने पनियाय और लपड़ियार गांव में ग्रामीणों से मुलाक़ात कर समस्याएं सुनी। जिसके बाद उन्होंने मनसाडीह, जलगोड़ा, खाखोढाब, सागबारी, लेवा आदि गाँवों का दौरा किया। इस दौरान जलगोड़ा में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए वे लोगों की जनसमस्याओं से अवगत हुए और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।
मौके पर भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, उदय साव, अनशियास हेंब्रम आदि भाजपा नेता मोजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons