LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

देवरी के जमखोखरो में बेटे ने मां का आंख फोड़ा

  • आक्रोशीत ग्रामीणों ने पेड़ से बांध बेटे की जमकर की धुनाई
  • जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची घटनास्थल, बेटे को लिया हिरासत में

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना इलाके के जमखोखरो गांव में शनिवार की देर शाम हैरान करने वाली घटना ने ग्रामीणों को इसी गांव के आरोपी बेटे के खिलाफ सख्ती करने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को मां की आंख फोड़ने के आरोप में गांव के ही पेड़ में बांध दिया और उसकी धुनाई भी की। देर शाम घटना की जानकारी देवरी पुलिस को मिलने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपी को तब तक पेड़ से बांधे रखा। जब तक पुलिस नही पहुंच गई।


घटनास्थल पर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपी को पकड़ कर थाना ले गई। जहा आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है। मां पर डायन का आरोप लगाकर आंख फोड़ने का आरोपी महेंद्र यादव ने इस दौरान ग्रामीणों को ढाई अक्षर के मंत्र का हवाला देते हुए कहा की ये मंत्र काफी खतरनाक है और उसकी मां इस मंत्र को जानती है। कई बार उसकी मां इसका इस्तेमाल भी कर चुकी है।


आरोपी महेंद्र यादव का ये भी कहना था कि ये मंत्र नुकसान करने वाला है। लिहाजा, ग्रामीण इस मंत्र को भले नहीं मानते है। लेकिन उसने कई बार अपनी मां को इस मंत्र का इस्तेमाल करने से मना किया। इसके बाद भी वो नहीं मानी। वैसे देवरी पुलिस इस गंभीर मामले की जांच हर एंगल से कर रही है की मामला सिर्फ यही है या कुछ ओर। लिहाजा, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम का ही बताया जा रहा है। जब आरोपी और उसकी मां घर पर ही थी। इसी दौरान आरोपी महेंद्र यादव ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी मां के आंखों पर वार किया। जिससे उसकी मां की आंखे पूरी डैमेज हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को सूचना दिया। तो 108 एंबुलेंस से जख्मी महिला को इलाज के लिया भिजवाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons